
रायपुर (Social Activity BSP)। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मानव सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय ओ. पी. चौधरी, माननीय राजेंद्र यादव, माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में रेड क्रॉस संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन में कोरबा, जशपुर, बिलासपुर, सारंगढ़ सहित कई जिलों के विद्यालयों से छात्र एवं शिक्षक उपस्थित हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के इस आयोजन ने समाज सेवा, सहयोग और मानवता के संदेश को मजबूत करने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
Social Activity BSP👈
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆